BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 8:27 pm
KHABAR : जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत निजी अस्पताल के स्टॉफ को दिया प्रशिक्षण, उपस्थितों को मिला जिला टीकाकरण अधिकारी व व्हीसीसीएम का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। देवास में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत निजी अस्पताल के डिलेवरी प्वाईन्ट स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया गया। देवास जिले में प्रायवेट अस्पताल जहां डिलेवरी होती है, ऐसे 25 को एनएचएम मिटिंग हाल में पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्‍यम से गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण कर पोर्टल पर एन्ट्री किस प्रकार की जाना है इस सम्बंध मे जिला टीकाकरण अधिकारी और व्हीसीसीएम संजय नागर द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देशभर में यूवीन पोर्टल पर काम शुरू किया गया है। जिसमें गर्भवती माताओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। जिले मे प्रति मंगलवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य संस्थाओ और आंगनवाडी केन्द्र पर गर्भवती माताओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी ने बताया कि देवास जिले में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और आंगनवाडी केन्द्रों में डिलेवरी प्वाईन्ट पर नियमित टीकाकरण के तहत जन्म से बच्चो को टीके लगाये जा रहे और यूविन पोर्टल पर एन्ट्री की जा रही है। लेकिन प्रायवेट अस्पताल के डिलेवरी प्वाईन्ट पर डिलेवरी के पश्चात बच्चो के टीकाकरण कि एन्ट्री युविन पोर्टल पर नही हो रही थी। यूवीन पोर्टल को नियमित टीकाकरण के लिए तैयार किया गया है।

यूवीन पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ये पता किया जा सकेगा कि बच्चे को कौन से टीके लगे हैं और अब कौन सा लगना है। सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे। कोई भी टीका देश के किसी भी कोने में लगा सकेंगे। मोबाइल नंबर के आधार पर केंद्र वाले भी टीकाकरण की जानकारी देख सकेंगे। देश में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोविड टीकाकरण हुआ था। कोवीन पोर्टल से चला टीकाकरण कार्यक्रम काफी सफल रहा। इसमें ये सुविधा थी कि देश में कहीं भी टीका लगवा सकते थे। इसके बाद सरकार ने तय किया कि गर्भवती माताओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण भी इसी तरीके से किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE