नीमच। सीताराम जाजू शासकीय गर्ल्स कॉलेज में गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से बुधवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने छात्रों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
इस दौरान शिविर में उपस्थित छात्राओं को खुद की आंखों की देखभाल का प्रशिक्षण भी दिया। इस एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर में 500 से अधिक छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ के सदस्यों ने अपने नेत्रों का परीक्षण करवाया।
कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर एन के डबकरा ने बताया कि कॉलेज ने छात्राओं के लिए आरोग्य पत्र बनाया है। इसमें छात्राओं के ब्लड ग्रुप हीमोग्लोबिन, बीपी शुगर, वेट हाइट नेत्र परीक्षण सहित अन्य जांचों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। यह आरोग्य कार्ड छात्राओं को शिक्षा पूरी करने पर दिया जाएगा।