मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरुवार को भाटखेड़ी से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता धाम तक पैदल यात्रा निकाली। जिसमें भाटखेड़ीनगर से करीब 40 श्रद्धालु जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुए।
भाटखेड़ी पडदा रोड स्थित बालाजी मंदिर से सुबह 9 बजे सभी पैदल यात्रियों ने दर्शन कर यात्रा प्रारंभ की गई। जो दिनभर की पैदल यात्रा कर देर शाम डीकेन पहुंचेगे जहा यात्री विश्राम के लिए रुकेंगे। आखरी पड़ाव जोगणिया माताजी धाम में रहेगा। सभी पैदल यात्री 3 दिन में 110 किलोमीटर का सफर तय कर जोगणिया माता धाम पहुंचकर दर्शन लाभ लेकर तिलेश्वा महादेव दर्शन कर रवानगी लेंगे।