मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में तथा उनि धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2017 से फरार चल रहे थाना वायडी नगर के स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी की समीक्षा करते पाया कि आरोपी शंकर पिता भंवरलाल खारोल उम्र 42 साल नि संजय हिल्स कालोनी मंदसौर थाना वायडी नगर पिछले कुछ वर्षो से राजस्थान मे कही रह रहा है तथा कभी-कभी मंदसौर आता है। आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव को थाना वायडी नगर की टीम को विश्वसनिय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्टी हिल्स तरफ घुम रहा है तत्काल पुलिस टीम भेजी जाये तो वारण्टी को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल थाना वायडी नगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दबीश देकर स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाई में थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव, प्रआर 100 संतोष जोशी, प्रआर 252 विवेक सिंह, प्रआर 351 विरेन्द्र पुरोहित प्रआर आर 583 निर्भय सिंह थाना वायडी नगर का सराहनीय योगदान रहा।