नीमच। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के लगभग 18 हजार पटवारी पिछले 15 दिनों से कलम बंद हड़ताल पर हैं। नीमच में चल रही पटवारी संघ की हड़ताल को 16वें दिन जिला अभिभाषक संघ का समर्थन मिला है। पटवारी संघ के सदस्य घनश्याम पांडे ने बताया कि 2800 रुपए वेतनमान की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। जब तक इसका निराकरण नहीं होता अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, अभिभाषक संघ ने भी सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पटवारीयो की समस्या का निराकरण किया जाए।