BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 6:27 pm
NEWS : अधिकारी मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करें- जिला कलेक्टर, राजस्व और चुनाव कार्यों संबंधित बैठक आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जिला कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के जिला ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार में राजस्व और चुनाव कार्यों संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चुनाव संबंधित गतिविधियों प्रपत्र निपटान, घर-घर सर्वेक्षण, एपिक कार्ड डाउनलोड, एएमएफ, सीएमएफ, सीआरपीसी के तहत 107, 116 की कार्यवाही, फॉर्म नियमित अद्यतनीकरण, ईवीएम, स्वीप, बूथ निरीक्षण, संयुक्त छापेमारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां रैंप, शौचालय, स्वच्छता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नव विवाहित महिलाओं सहित सभी नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने एडवांस फॉर्म के माध्यम से विद्यालयों और कॉलेजों में मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा वोटर आईडी कार्ड का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनजीआरएस, आरओडबल्यू पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व कार्यों तथा विभिन्न अनुभागों में विचाराधीन जांचों की खंडवार समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलेक्टर ने भू राजस्व अधिनियम, काश्तकारी अधिनियम, पब्लिक लैंड प्रोटेक्शन सेल सहित विभिन्न अधिनियमों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने की निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, जिले के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE