BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 7:12 pm
KHABAR : सांसद ने दिए विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत, सैलाना से चुनाव लड़ सकते हैं सांसद गुमान सिंह डामोर, बोले-पार्टी आदेश देगी तो लडूंगा विधानसभा चुनाव, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर के सैलाना से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलो पर सांसद ने सैलाना से चुनाव लड़ने के संकेत दिए। दिशा समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे सांसद गुमान सिंह डामोर से जब पत्रकारों ने चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया तो सांसद ने कहा कि पार्टी के आदेश पर ही उन्होंने 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसके बाद पार्टी के आदेश पर ही लोकसभा चुनाव लड़कर संसद बना हूं। पार्टी यदि विधानसभा चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो चुनाव लड़ूंगा। हालांकि इससे पूर्व विधानसभा लड़ने के सवालों पर सांसद गुमान सिंह डामोर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे होने की बात कही थी। लेकिन अब प्रदेश में राजनीति के बदले समीकरणों के बाद संसद में सैलाना से विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में रतलाम जिले की सैलाना और आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के नाम इस सूची में शामिल हो सकते हैं । सांसद गुमान सिंह डामोर की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रियता को देखते हुए। क्षेत्र में यह राजनीतिक चर्चा जोर पकड़ रही थी कि संसद सैलाना से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद आज पत्रकारों से चर्चा में सांसद गुमान सिंह डामोर ने पार्टी के आदेश पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE