खरगोन। जिले के भगवानपुरा के चौखंड क्षेत्र में 50 करोड़ से ज्यादा की लागत से 2011 में बने खारक बांध प्रभावितों का मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। मंगलवार दोपहर में रैली के रूप में पहुंचे प्रभावितों ने दिनभर प्रदर्शन के बाद रात भी कलेक्टर कार्यालय के बाहर सड़क पर बिताई। प्रभावित महिला ओर बच्चो के साथ सड़क पर ही सोने के साथ खाना खा रहे है। प्रभावितों का कहना है मुआवजा लेकर ही घर लौटेंगे। बांध निर्माण से चौखंड व बड़वानी जिलों के 379 आदिवासी परिवार प्रभावित है। इनमें 235 परिवारों की जीआरए में सुनवाई की। 2017 को 129 प्रभावितों के 6 करोड़ 40 लाख रुपए के मुआवजा आदेश पारित किए था। प्रभावित बलीराम सोलंकी ने कहा कि मुआवजे के नाम पर हर बार धोखा दिया गया। इसी मांग को लेकर सालों से प्रदर्शन कर रहे है। अब दोबारा आए हैं तो हमें अंदर तक नहीं आने दिया जा रहा द्य अब तक 129 लोगो को जीआरए की रुकी 50 प्रतिशत राशि के साथ 128 लोगो को हक का पैसा नहीं मिला है। क्या आदिवासियों की सरकार नहीं है।