BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 7:31 pm
BIG REPORT : नीमच की नगर पालिका और मवेशी पकड़ने का अभियान, जब गोवंश को छोड़ने के लिए पशुपालकों से की ये डिमांड तो खड़ा हुआ नया बखेड़ा, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगर पालिका शहर में पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान में शहर के विभिन्न स्थानों पर घूमने वाले मवेशियों को नगर पालिका की एक टीम द्वारा पकड़ा जा रहा है। वहीं इस अभियान का विरोध भी शुरू हो गया है। शहर के गोपालक नपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

गोपालक दिलीप ग्वाला, भारत अहीर, किशन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका ने शहर में गायों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई है। इस मुहिम में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका के कर्मचारी केवल दुधारू गायों को ही पकड़ते हैं और बाद में उन्हें छोड़ने के लिए रुपयों की डिमांड करते हैं। 

यहीं नहीं शहर के सब्जी मंडी, बस स्टैंड, चौकन्ना बालाजी, भगवानपुरा चौराहा सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर मवेशी बैठे रहते हैं। लेकिन आज तक नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा उस और कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि वहां से कुछ गोपालकों द्वारा इन्हें मासिक बंदी के रूप में राशि प्रदान की जाती है। गोपालकांे ने उक्त मामले को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई और अभियान में रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है।

इस मामले में नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि शहर की सड़कों पर मवेशी घूमने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मवेशी भी चोटिल होते हैं। इसको लेकर नगर पालिका द्वारा मुहिम चला रखी है। आज ग्वालटोली क्षेत्र के कुछ गोपालक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। जहां हमारे द्वारा उन्हें समझाइश दी गई है और अपने गोवंश को संभाल कर रखने की हिदायत भी दी। गोपालकों द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है। फिर भी इस मामले में जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE