BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 7:36 pm
REPORT : प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में गांव गांव में प्रदर्शित कर रहा विकास रथ, आमजन को बता रहा सरकार की उपलब्धियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में दो विकास रथ भेजे गये है। इन रथों में एलईडी लगी हुई है , एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित फिल्में तैयार की गई है। इन फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास रथ पहुंच रहे हैं। विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जा रहे हैं। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा हैं। भानपुरा जनपद के गांव टुगनी, तोरनिया, बाबुल्‍दा, अरन्‍याचारण, कावली, सुनारी, रायपु‍रीया, भवानीपुरा, कराडियामोडी, कुकडेराश्‍वरा, दूधाखेड़ी में विकास रथ प्रचार प्रसार करेगा। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के गांव डोराना, बरखेडी, साकरिया, बादाखेड़ी, खजुरीबडालया, अचेरा, बुचाखेड़ी, गोरखेड़ी, मिर्जापुरा में प्रचार प्रसार करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE