BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 7:40 pm
KHABAR : जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की एसएसटी, वीएसटी, एफएसटी एवं वीवीटी के दलों को दिया प्रशिक्षण, सतत रूप से निगरानी करने के निर्देश भी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की एसएसटी, वीएसटी , एफएसटी एवं वीवीटी के दलों प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में दिया गया। प्रशिक्षक डा. जेके जैन द्वारा दिया गया। इस अवसर पर व्‍यय लेखा के नोडल अधिकारी राकेश शर्मा, रोनक दुबे, एसएसटी, एफएसटी , वीवीटी, वीएसटी , एटी, अधिकारी , कर्मचारी उपस्थि‍त थे।

बैठक में व्‍यय लेख नोडल अधिकारी ने कहा कि जिले में विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से संपादित करना सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। एसएसटी, वीएसटी, एफएसटी एवं वीवीटी के दलों का गठन किया जा चुका है।

एसएसटी (स्थैतिक सर्विलेंस टीम) मुख्य मार्गाे, जिले एवं राज्य की सीमाओं पर जांच चौकी बनायेंगे तथा अपने क्षेत्र में अवैध शराब रिश्वत की मदो या बड़ी मात्रा में नगदी, अस्त्र-शस्त्र और गोला बारूद तथा समाज विरोधी तत्वों की आवाजाही पर नजर रखेंगे। एफएसटी (फ्लाईंग स्कॉड टीम) आदर्श आचरण संहिता के उल्लघंन तथा निर्वाचकों को रिश्वत, पैसे तथा शराब बाटने, अवैध अश्त्र-शस्त्र, गोला बारूद, समाज विरोधी तत्वों की आवाजाही तथा निर्वाचकों को भयभीत करने हेतु धमकी देने आदि संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही करेंगे। वीडियो निगरानी दल की मदद से वीडियोग्राफी करना, सभी मुख्य रैलियों, आमसभाओं, सार्वजनिक बैठकों के संबंध में किये जाने वाले व्यय के संबंध में कार्यवाही करेंगे। वीवीटी (वीडियो निगरानी दल) निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले निर्वाचन व्यय के व्यय लेखे से संबंधित निगरानी हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जानकारी समय पर भेजी जायें तथा कार्याे को गंभीरतापूर्वक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि संवेदनशील स्थानों पर चेक पोस्ट निगरानी, अंतराज्जीय बार्डर चेक पोस्ट पर सतत् रूप से निगरानी रखी जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE