BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 8:01 pm
KHABAR : नवीन कलेक्टोरेट परिसर में बैंक प्रशासक नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी बैंक की 74 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, रतलाम की 74 वीं साधारण सभा कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में नवीन कलेक्टोरेट परिसर में सम्पन हुई। कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा बैंक की प्रगति का प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष रखते हुए बैंक के एन.पी.ए. की वसूली हेतु सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा की गई। बैंक के प्रभारी महाप्रबंधक शैलेश खरे द्वारा बैंक का वार्षिक लेखा-जोखा तथा वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई जिसमें ऋण वितरण हेतु रू. 80000.00 लाख का, अमानत हेतु रू. 92000.00 लाख एवं वसूली हेतु रू. 88 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

खरे द्वारा बताया गया कि इस वर्ष बैंक द्वारा 139.28 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया। बैंक की वर्तमान अंशपूंजी 4536.29 लाख एवं अमानतें 58739.20 लाख तथा बैंक की कार्यशील पूंजी 91728.84 लाख है। इस वर्ष बैंक की वसूली 79.11 प्रतिशत रही है। बैंक का एन.पी.ए. विगत वर्ष में 11 प्रतिशत था जिसे बैंक कर्मचारियों के सतत् प्रयास से कम किया जाकर 7 प्रतिशत के स्तर पर लाया गया है।  इस वर्ष भी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बैंक प्रदेश के चुनिंदा सफल सहकारी बैंको में होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। खरे द्वारा बताया कि बैंक द्वारा अमानतों पर सर्वाधिक ब्याज दर 7.33 प्रतिशत् 01.फरवरी23 से लागू की गई है तथा वरिष्ठ नागरिको को 1 प्रतिशत् अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है। आमसभा को बैंक प्रतिनिधि देवेन्द्रकुमार शर्मा, सत्यनारायण झाला, सोभागमल कोठारी, कीर्तिशरणसिंह ने भी संबोधित कर अपने सुझाव दिये जिस पर कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा कार्यवृत्त में सभी सुझावों को सम्मिलित कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। आमसभा में उपायुक्त सहकारिता एस. के. सिंह तथा बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE