BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 8:02 pm
NEWS : मच्छरों की श्रृंखला को तोड़ने के लिये फील्ड में कार्य करे स्वास्थ्यकर्मी, हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मानसून के बदलते ही बरसात से जगह जगह पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर के निर्देशन में जिला स्तरिय टीम डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया मौसमी बीमारियों के सर्वे के भौतिक सत्यापन के लिए कपासन व भोपालसगर पहुंची। मच्छर जनित रोगों को नियन्त्रित करने व रोकथाम के लिए हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रोग निरोधात्मक गतिविधयों को क्रियान्वित किया जा रहा है। घर घर सर्वे, एंटिलार्वल, एन्टी एडल्ट व सोर्स रिडक्शन गतिविधियों को आयोजित कर आमजन को जागरुक किया जा रहा है। डॉ जोगेश भारद्वाज उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के कपासन व भोपाल सागर क्षेत्र में भ्रमण कर गतिविधियों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने स्टाफ़ को फील्ड में उतर, गुणवत्तापूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र रोलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमंड खंड भोपालसगर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। 
डॉ भारद्वाज ने बताया कि व सर्वे के दौरान आमजन को स्वास्थ्य शिक्षा दिया जाना सुनिश्चित करे। आमजन घरों के आस पास साफ सफाई रखे, पानी के निकास की समुचित व्यवस्था करें। मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना आवश्यक है। लार्वा ही मच्छर बनता है। अतः लार्वा को समाप्त करना जरूरी है। सर्वे के दौरान टीम 2 ए व 2 बी प्रपत्र का संधारण सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान नरेश आर्य, खुशवंत कुमार हिंडोनिया उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE