शाजापुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2022 जो 21 मई 2023 को आयोजित हुई थी, का प्रारंभिक लिखित परीक्षा परीणाम 12 जुलाई 2023 को घोषित किये जाने से चयनित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यार्थी जो जिला शाजापुर के मूल निवासी है से सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए 20 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक मीना मण्डलोई ने बताया कि उक्त वर्ग के उत्तीर्ण छात्र जिला संयोजक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाती कल्याण विभाग कक्ष क्रमांक 73 कलेक्ट्रेरेट परिसर ए.बी. रोड शाजापुर से कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त कर मय आवश्यक दस्तावेजों को दिनांक 20 सितम्बर 2023 तक जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, उत्तीर्ण परीक्षा का परीक्षा परिणाम, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, समग्र आई.डी., पासपोर्ट साईज का 01 फोटो, स्नातक/ स्नातकोत्तर की अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नम्बर, प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति लानी होगी।