शाजापुर। अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षा (जी, नीट, क्लैट, एम्स, एनडीए) उत्तीर्ण कर आईआईटी, एनएलयू, एमबीबीएस (मध्यप्रदेश में स्थिति शासकीय महाविद्यालय), एम्स अथवा एनडीए में प्रवेश लिया हो, वह प्रतिभा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 30 सितम्बर 2023 तक पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक मीना मण्डलोई ने बताया कि यह योजना सिर्फ अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हैं। आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थायी नागरिक होना अनिवार्य है एवं आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 6 लाख रूपये होनी चाहिए।