खरगोन। अहिल्या उत्सव समिति द्वारा 9 दिनी महोत्सव के तहत शाम स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से पेशवाई ठाट से पालकी शोभायात्रा निकाली। शाम करीब 4 बजे सुसज्जित पालकी में विराजित मातोश्री की प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन.अर्चन के लिए रास्तेभर लोग कतारबद्ध नजर आए। विधायक रवि जोशी, पूर्व राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार सहित समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने पूजन-अर्चन कर मातोश्री का आशीर्वाद लिया और यात्रा में शामिल हुए। अहिल्याबाई की वेशभूषा में पालकी के आगे.आगे अश्व पर सवार होकर चल रही बालिका आकर्षण का केंद्र रही। इस पालकी यात्रा में स्काउट गाइड दल, एनसीसी कैडेट, रेडक्रास सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र.छात्राओं ने शामिल होकर अनुशासन का पाठ पढ़ाया। यात्रा पोस्ट ऑफिस चौराहा, सराफा बाजारए किला गेट होते हुए कुंदा तट स्थित अहिल्या घाट पहुंची। यहां विशेष पूजा.अर्चना और महाआरती के बाद पालकी यात्रा का समापन हुआ। समिति के अध्यक्ष अनिल कोंकणें ने बताया देवीश्री की पुण्यतिथि महोत्सव के तहत 5 सितंबर से विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं धार्मिक आयोजन कराए गए। जिसमें चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिता, कालादेवल मार्ग स्थित श्री मल्हारी मार्तंड की पूजा.अर्चना, महिलाओं का हल्दी कुमकुम, रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।