नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति का जिला स्तरीय प्रतिभा एव वरिस्ठ शिक्षक सम्मान समारोह 17 सितंबर 2023 रविवार को स्थानीय लायन डेन गोमाबाई रोड पर प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
उक्त आयोजन में कक्षा 5/8/10/12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले ब्राह्मण विद्यार्थियों, उच्च शिक्षा में प्रवेशित छात्र,अन्य क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने , शासकीय सेवा में चयनित,तथा 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में आचार्य धीरिंद्र व्यास बालीपुर आश्रम, डॉ पीयूष पंचारिया, प. चंद्र मोहन दुबे, प. रविन्द्र शर्मा, प. मिथिलेश नागर, विधायक दिलीप सिंह परिहार,
जनपद उपाध्यक्ष अनिता महेश नागदा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनिल जी चौरसिया ,जिलाध्यक्ष भाजपा पवन पाटीदार, समाज सेवी अश्विन भारद्वाज, व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, लायंस क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी ममता खेड़े, जिला शिक्षा अधिकारी CK शर्मा , थाना प्रभारी कैंट सौरभ शर्मा, महिला थाना प्रभारी पवित्रा शर्मा अतिथि रहेंगे।
उक्त जानकारी सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति प्रवक्ता मनोज शर्मा ने दी है।