नीमच। ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के ग्रुप डायरेक्टर एवं ज्ञानोदय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत शर्मा सर के कुशल मार्गदर्शन में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इंजीनियर डे के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय द्वारा वंडर सीमेंट के टेक्निकल एक्सपट्र्स की टीम को आमंत्रित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में डॉक्टर शर्मा सर ने इंजीनियरिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोक्षगुंडम जी विश्वेश्वरैया के इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योगदान एवं जीवन शैली पर विस्तार में प्रकाश डाला और साथ ही विद्यार्थियों को सफल होने के मूल मंत्र भी दिए तथा महाविद्यालय के विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनी से हुए एमओयू के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। वंडर सीमेंट से महाविद्यालय में पधारे टेक्निकल एक्सपर्ट जैन द्वारा सीमेंट इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन पर बेहद खूबसूरत पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण का कार्यक्रम भी संपादित किया गया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन इलेक्ट्रिकल ब्रांच के एचओडी बालूराम नागरिया सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन किशन पुरोहित द्वारा किया गया। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी।