मंदसौर। भारतीय किसान संघ द्वारा आज मंदसौर में किसानों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
किसान नेता ने बताया कि हम किसानों की कुल 50 मांगे हैं जिसमे प्रधानमंत्री के नाम 19 मांगी रखी गई है। वित्त मंत्री के नाम 9 मांगे रखी गई है। जिसमें हमारी प्रमुख मांग अल्प वर्षा के कारण किसानों की फसले लगभग चौपट हो चुकी है। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन हैं कि बिना किसी सर्वे के किसानों को मुआवजा दिया जाए और फसल बीमा दिया जाए। विद्युत मंडल विभाग भी किसानों की पीड़ा नहीं समझ रहा है। किसानों के खेतों पर लगे ट्रांसमीटर लगभग खराब पड़े हुए हैं। किसान दर-दर भटक रहा है, मगर कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान किसान की पीड़ा दर्द को सुनने समझने के लिए ध्यान आकर्षित किया गया है। अगर ज्ञापन के माध्यम से सरकार कोई किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो भारतीय किसान संघ द्वारा सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसका खामियाजा वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ेगा।