BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:02 pm
NEWS : असरा वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को ऋतुराज वाटिका में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। असरा वेलफेयर सोसाइटी चित्तौडग़ढ़ का 10वां प्रतिभा सम्मान समारोह व तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 सितम्बर रविवार को ऋतुराज वाटिका में किया जाएगा। 
असरा वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ नूरी ने बताया कि संस्था द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में 19 वर्षों से कार्य किया जा रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए पिछले 9 वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कक्षा 10 कक्षा 12 व अन्य क्षेत्रों में डिग्री, डिप्लोमा प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम 17 सितम्बर रविवार को संस्था का 10वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कक्षा 10 व कक्षा 12 के 59 विद्यार्थियों, डिग्री-डिप्लोमा करने वाले 22 बच्चों और विवाह के कई सालो बाद डिग्री डिप्लोमा करने वाली 2 महिलाओं को असरा अवार्ड देकर सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 8 व्यक्तियों को असरा स्पेशल अवार्ड और 1 समाजसेवी को निशाने ऐजाज़ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में  कुल 92 व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सभी चयनित बच्चों को मेवाड़ यूनिवर सिटी गंगरार की ओर से विशेष पुरुस्कार भी मिलेगा। इसके अलावा कक्षा 10 व 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि भी प्रोत्साहन स्वरुप दी जाएगी। 
यह सम्मान समारोह विशेष अतिथियों की उपस्थिति में शहर के ऋातुराज वाटिका में रविवार प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक मोहम्मद रशीद शेख सावा, सदस्य फजलू रहमान खान व एडवोकेट हसन रजा भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE