BREAKING NEWS
जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 1:01 pm
BIG NEWS : पूर्व मंत्री रंजना बघेल और बेटा यशवर्धन, जब दोस्तों के साथ गया पार्टी करने तो बीच नदी में खड़ी की थार, फिर जैसे ही बड़ा पानी का लेवल तो हो गया ये बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही दौड़ा प्रशासनिक अमला, पढ़े खबर     

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के अधिकार हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। इंदौर में तेज बारिश की वजह से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन चोरल नदी में बह गया। उसके साथ बहे दो दोस्तों को पहले बचा ही लिया गया लेकिन यशवर्धन की तलाश देर रात जारी रही। ग्रामीण, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। देर रात उसे भी बचा लिया गया।
घटना शुक्रवार शाम की है। यशवर्धन अपने दोस्तों के साथ चोरल नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से तीनों दोस्त गाड़ी सहित बह गए। यशवर्धन कई घंटों तक पेड़ पर फंसा रहा फिर उसका हाथ छूट गया और वह पानी में बह गया। 
यश दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खुड़ैल के पास स्थित रतबी फाॅर्म हाउस पर गया था। सभी दोस्तों ने नदी के बीच गाड़ी खड़ी की और पार्टी करने लगे। बारिश शुरू होने के कुछ देर के बाद नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि इनकी गाड़ी भी उसमें बह गई। तीनों दोस्त करीब आधा किमी तक बहते रहे। सभी ने पेड़ या अन्य चीजों का सहारा लिया।
गांव के लोग तुरंत तीनों को बचाने के लिए पहुंचे। रात 12.30 बजे तक ग्रामीणों ने यश के दोस्त ओजस व एक एक अन्य दोस्त को निकाल लिया था। पूर्व मंत्री बघेल भी मौके पर पहुंच गई थीं। गांव वालों ने बताया कि यश कुछ देर तक पेड़ की शाखा पकड़कर बैठा रहा लेकिन बाद में पानी का बहाव और तेज हुआ तो वह बह गया। पूर्व मंत्री को जब यह बात पता चली तो वे बेहोश हो गईं थी। रात में सर्चिंग अंधेरे की वजह से धीमी पड़ी थी लेकिन देर रात यश को भी बचा लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE