BREAKING NEWS
जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 1:29 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी का खुला भंडार, दूसरे चरण की गिनती में प्राप्त हुई इतने करोड़ की चढ़ावा राशि, अभी भी जारी है गणना का कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में शुक्रवार को दूसरे चरण की गिनती पूरी हुई, जिसमें दो करोड़ 84 लाख 30 हजार रुपयों को गिनती की गई। भंडारे के कुल 7 करोड़ 48 लाख 9 हजार रुपयों की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। नोटों की गिनती और सोने-चांदी का वजन करना अभी बाकी है। मंदिर मंडल की ओर से आगामी मेले की भी तैयारियां की जा रही है।

सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन बुधवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। राजभोग की आरती के बाद खोले गए भंडारा में पहले दिन चार करोड़ 63 लाख 79 हजार रुपए की राशि की गिनती की गई थी।

अमावस्या के कारण गुरुवार को गिनती नहीं हो पाई। शुक्रवार को पूरी सिक्योरिटी के साथ फिर से गिनती शुरू की गई, जो देर शाम तक चली। इस काउंटिंग में दो करोड़ 84 लाख 30 हजार की राशि निकली। यानी अब भंडारे से निकली कुल राशि 7 करोड़ 48 लाख 9 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। दानराशि की गिनती अभी भी बाकी है।

सोने-चांदी का तोल बाकी
मंदिर मंडल के सदस्य संजय मंडोवरा ने बताया कि इसके अलावा मंदिर मंडल भेंट कक्ष ऑफिस में नगद और मनीआर्डर के रूप में मिली राशि की गिनती, भंडार और भेंट कक्ष में दान में मिले सोने-चांदी का वजन करना भी बाकी है।

इस दौरान सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, अशोक कुमार शर्मा, भैरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, श्रीलाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, संपदा और गौशाला प्रभारी कालू लाल तेली मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE