मनासा। विद्या भारती ग्राम भारती मालवा प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की संयुक्त जिला स्तरीय प्रधानाचार्य, वरिष्ठ आचार्य बैठक झारडा में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती, प्रवणाक्षर ॐ, जगत जननी भारत माता का पूजन अर्चन कर बैठक का शुभारंभ किया।
उद्घाटन सत्र में त्रिलोक तिरोले (प्रान्त प्रमुख) ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा, यशवंत सोनी प्रान्तीय समिति सदस्य व सचिव ग्राम भारती मनासा, राजेन्द्र भारद्वाज अध्यक्ष ग्राम भारती मल्हारगढ़ व मंगलसिंह चन्द्रावत (जिला प्रमुख) ग्राम भारती मनासा, मल्हारगढ़ व साथ में रवि हनोतिया तहसील प्रमुख मंचासिन थे। अतिथि परीचय वरदीचन्द्र विश्वकर्मा संकुल प्रमुख संजीत ने करवाया। अतिथि स्वागत नरेंद्र पाटोद प्रधानाचार्य व घनश्याम मालवीय संकूल प्रमुख ने किया। सफल कार्यक्रम का संचालन बनवारीलाल मोड़ संकुल प्रमुख ने किया।
बैठक में प्रांत प्रमुख ने अपने उद्बोधन में शिक्षण, छात्र संख्या में कैसे वृद्धि हो, संस्कार पक्ष अभिभावक संपर्क, मातृ सम्मेलन रंगमंची कार्यक्रम खेलकूद आधारभुत विषय आदि विषय पर चर्चा करी। बैठक में 85 आचार्य/दीदी उपस्थिति थे। उक्त जानकारी हीरालाल रावत जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ने दी।