मन्दसौर। जिले सहित राजस्थान के क्षेत्रों में गुरुवार से शुरू हुई बारिश से किसानों एवं व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। दो दिनों से लगातार तेज बारिश होने के कारण कालाभाटा डेम पूरा भर चुका हैं जिसके कारण आज शनिवार को डेम के चार गेट खोले गए हैं। डेम में पानी की आवक जारी है। गेट खोलने के कारण शिवना नदी का जल स्तर बढ़ गया है।