BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 5:24 pm
KHABAR : तेजादशमी से पूर्व नगर में निकली लोकदेवता तेजाजी महाराज की झण्डी, पूजा अर्चना कर हुआ महाप्रसादी का वितरण, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। तेजादशमी से पूर्व नगर में प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी लोकदेवता तेजाजी महाराज कि झण्डी ढोल एवं डीजे की धुन पर प्रतिक स्वरुप तेजाजी महाराज को लीलण घोड़ी पर सवार कर तेजाजी के जयकारो व जोत के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। 
सिंगोली स्थित अतिप्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर में भक्तों की आवाजाही सुबह से ही शुरु हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि वीर तेजाजी महाराज के नाम का धागा बांधने पर सांप द्वारा काटे जाने वाले इंसान को बचाया जा सकता है। तेजाजी महाराज के झंडी को भक्तों ने ढोल, मजीरा, डीजे के साथ नगर भ्रमण करा पुनः तेजाजी महाराज के स्थान तक पहुंचाया। भक्तजनों ने नाचते गाते तेजाजी महाराज के भजनों के साथ झण्डी में सम्मिलित हो नगर भ्रमण करते हुए देवस्थल पर पहुंचकर भक्तों द्वारा लोक देवता तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
तेजाजी महाराज की झण्डी में बड़ी संख्या में महिलाए, पुरूष व बच्चे सम्मिलित हुए जो लोकदेवता तेजाजी की भक्ति में रम रहे थे। वहीं पुलिस प्रशासन भी ट्राफीक व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना न हो इसके लिए मुस्तैदी से मौजूद रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE