BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 6:20 pm
KHABAR : श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के तत्वावधान में कल निकलेगी पैदल यात्रा, सैकड़ों किमी का सफर तय कर पहुंचेगी दरबार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के तत्वावधान में विगत 33 वर्षों की परंपरा अनुसार पद यात्रियों का समूह नीमच से चारभुजानाथ तीर्थ के लिए 17 सितम्बर रविवार को सुबह 8 बजे प्रस्थान करेगा। पदयात्री 17 सितम्बर को प्रातः 8 बजे बारादरी चौराहा के समीप नया बाजार स्थितश्री बड़े बालाजी मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना के बाद प्रस्थान करेंगे। पदयात्री बैंड बाजों पर भजन कीर्तन की स्वर लहरियों के साथ निकलेंगे। पदयात्री हाथों में चारभुजा की केसरिया ध्वजा लिए पैदल समूह में निकलेंगे। यात्री बारादरी चौराहे से बजरंग चौक बिहार गंज नया बाजार नरसिंह मंदिर श्री राम चौक घंटाघर कमल चौक गायत्री मंदिर से नयागांव होते हुए निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी पैदल यात्री मार्ग में आयोजित भजन सुंदरकांड एवं आरती में अनिवार्य रूप से सहभागी बनेंगे। यात्रा के मार्ग में स्थान स्थान पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा।
मंडल  सेवक राजेंद्र मंडोवरा व हेमंत अजमेरा ने बताया कि पदयात्रा नीमच, जावद एवं सरवानिया महाराज से 17 सितम्बर रविवार को ही प्रस्थान करेगी जहां से नयागांव में यात्रियों का संगम होगा तत्पश्चात निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पदयात्रा 18 सितम्बर सोमवार को निम्बाहेडा से आवरी माता के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 19 सितम्बर मंगलवार को आंवरी माता से सांवरियाजी मण्डफिया के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार यात्रा 20 सितम्बर बुधवार फतेहनगर के लिए प्रस्थान करेगी जहां से 21 सितम्बर गुरूवार को नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी दर्शन करने के बाद रात्रि विश्राम भजन संध्या होगी । जहां से 22 सितम्बर षुक्रवार को श्री नाथद्वारा से यात्रा प्रस्थान कर श्री रामेष्वरम महादेव राजनगर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी और 23 सितम्बर षनिवार को चारभुजा जी पहुंचेगी। 24 सितम्बर रविवार को रोकडिया हनुमानजी व 25 सितम्बर सोमवार को एकादशी उत्सव चारभुजा जी में सहभागी बनेगी। इसके बाद 26 सितंबर मंगलवार को चारभुजा जी से प्रातः 9ः30 बजे प्रसादी लेकर दोपहर 12ः30 बजे अपने अपने क्षेत्र के लिए वापस प्रस्थान करेगी। पदयात्री अधिक जानकारी के लिए चारभुजा मित्र मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE