BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 6:34 pm
BIG NEWS : किसान संघ के बिना तले अन्नदाता ने ट्रैक्टर के साथ रैली निकाल की सोयाबीन सर्वे की मांग, खराब हुई फसल लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे जिला केंद्र, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। आज जिला केंद्र पर भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में देश के अन्नदाता किसानों ने ट्रैक्टर रेली के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया और जल्द सर्वे न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। 
कार्यक्रम में टंकी चौराहे पर किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री महेश चौधरी एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में मौजूद रहे। संगठन मंत्री द्वारा किसानों को संबोधित किया गया जिसमें किसानों के अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई और बताया कि अन्नदाता किसान संगठन के साथ एक जुट होकर बड़ी से बड़ी समस्याओं को उसे अपने हाल से हल करवा सकते है। भारतीय किसान संघ अनेक वर्षों से किसानों को जागरूक करता आ रहा है और आगे भी किसानों के अधिकार के लिए खड़ा रहेगा।वर्तमान आपदा को देखते हुए शासन प्रशासन स्तर तक बात की जाएगी। 
जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार ने कहा कि वर्तमान में किसान को उसका अधिकार आज तक नहीं मिल पा रहा है। एक भी कार्यालय ऐसा नहीं बना जहां किसानों को सम्मान दिया जा रहा है। जिस कार्यालय में किसानों का सम्मान नहीं होगा भारतीय किसान संघ उस कार्यालय में तालाबंदी करेगा। 
जिला प्रचार प्रमुख मुकेश पाटीदार बताया कि अभी इस जिले की सभी तहसीलों में ज्ञापन के माध्यम से सरकार को जल्द सर्वे करवाने के लिए सूचना दी जा रही है। आने वाले समय में अगर जिले के किसानों को राहत राशि बीमा राशि नहीं दी जाती है तो जिला केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
इन मुद्दों को लेकर दिया ज्ञापन- 
जिले में लगातार 45 दिन तक बारिश नहीं हुई है जिसके कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है जिसे जल्द सर्वे करवा कर किसानों को राजस्व परिपथ में कंडिका 64 के अंतर्गत 35000 रूपए राहत राशि एवं 48000 रूपए के मान से बीमा राशि दी जावे। 
जिले में अनेक गांव में घरेलू ट्रांसफार्मर अवरलोड हो रहे है उन्हें अंडर लोड किया जाए। गांव में जले हुए ट्रांसफार्मर 25-25 दिनों में बदले जा रहे हैं। जले ट्रांसफर तुरंत बदले जाए। 
शाजापुर जिला प्याज उत्पादक जिला है, जिसे एक उत्पाद एक फसल की श्रेणी में रखा गया है। अभी वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है जिससे तुरंत हटाया जावे एवं जिले में मेफेट कंपनी द्वारा प्याज खरीदी केंद्र की स्थापना की जाए। 
जिले में वन्य प्राणियों द्वारा खेतों में भयंकर नुकसान हो रहा है जिससे किसान खेती छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। सरकार नुकसान की 35000 रुपए हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि दी जावे एवं किसानों को बाउंड्री वॉल करने के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। 
जिले में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है सभी नदी नाले तालाब डेम खाली पड़े हैं वाटर लेवल नहीं के बराबर है। रबी सीजन में किसान खेती नहीं कर पाएंगे जिले में सुखे के हालात बने हैं। इसे देखते हुए सरकार जिले के किसानों को 1000 करोड रुपए विशेष पैकेज देकर आर्थिक मदद की जाए। 
ऐसी अन्य सभी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री सवाई सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह गुर्जर, जिला सह मंत्री अनिल पाटीदार, मुकेश पाटीदार, जिला सदस्य ललित नागर शाजापुर, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष गजराज सिंह, तहसील सदस्य दिनेश मंडलोई, नगर अध्यक्ष दिनेश, जिला सदस्य भारत सिंह नाहर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE