BREAKING NEWS
स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 11:36 am
KHABAR : जिले के दूदरसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव, जगह-जगह भक्तजनों ने नारियल अगरबत्ती मिष्ठान अर्पण कर लिया आशीर्वाद, पढ़ें बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी । आज 21 सितंबर को भगवान देवनारायण का जन्म जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गांव में शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान गांव के भक्तजनों ने हर चौराहे पर पुष्प नारियल अगरबत्ती और मिष्ठान का भोग लगाया और भगवान देवनारायण का आशीर्वाद लिया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान देवनारायण का जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे देवनारायण मंदिर से पूजा अर्चना कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो गांव में भ्रमण करती हुई पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची।इस शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त जनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया । श्रृद्धालुओं ने जगह जगह अपने आराध्य देव का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया । शोभा यात्रा की समाप्ति पश्चात देवनारायण की आरती की गई और सभी श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस उपलक्ष्य में आज भगवान देवनारायण मंदिर पर रात्रि जागरण का आयोजन भी किया जाएगा रात 12 बजे देवनारायण की महाआरती की जाएगी और खीर का भोग लगाया जाएगा और सभी भक्तों को खीर का प्रसाद बांटा जाएगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE