BREAKING NEWS
KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 2:28 pm
KHABAR : अन्य राज्यों की तरह आदिवासी सूची में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर मीणा समाज ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। मीणा समाज सेवा संगठन की नीमच जिला इकाई के बैनर तले मीणा समाज ने एसटी आरक्षण के सीमा विस्तार करने हेतु आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया। 
तहसीलदार कविता कड़ेला को दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में मीणा समाज को आदिवासी कोटे में रखा गया है। मध्य प्रदेश में केवल लटेरी और सिरोंज में आदिवासी कोटा था, जिसे बाद में हटा दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्यप्रदेश के 32 जिलों में निवास करने वाले 42 लाख मीणा समाज के लोगों को भी राजस्थान व अन्य राज्यों की तरह आदिवासी सूची में सम्मिलित किया जाए। ज्ञापन का वाचन डूंगरमल रावत ने किया। 
इस अवसर पर डॉ बी एल रावत, बापूलाल रावत, राजकुमार, भानु प्रसाद, जगदीश अखेपुर, उर्मि रावत, श्रवण कुमार, महेश मीणा, मांगीलाल गोरावत, राजमल कराड़िया, सत्यनारायण रावत, राधेश्याम और बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE