BREAKING NEWS
KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 11:20 am
NEWS : अक्टूबर में उदयपुर आ रहे हनुमान भक्त धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम, पर्चे से पीड़ितों की समस्या का समाधान, पढ़े खबर

Share On:-

उदयपुर। अपने पर्चे से पीड़ितों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रख्यात हो रहे हनुमान भक्त धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम अक्टूबर में उदयपुर आ रहे हैं। वे यहां बलीचा स्थित बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे सनातनी चातुर्मास में शामिल होकर दिगम्बर खुशाल भारती महाराज से आशीर्वाद लेंगे। 

मीडिया संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि निरंजनी अखाड़े के मणि मन मुकुंद दिगम्बर खुशाल भारती महाराज के सान्निध्य में आगामी दिनों में सनातनी चातुर्मास में विविध अनुष्ठान होने जा रहे हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अक्टूबर के पहले पखवाड़े में उदयपुर आएंगे। उनका पूरे एक दिन तक यहां रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे यहां धर्मसभा भी करेंगे। 

 मनोज जोशी ने बताया कि अभी सनातनी चातुर्मास में गजानन महाराज की आराधना चल रही है। आगामी 25 सितंबर तंत्र कोलाचार्य आचार्य माही बाबा झारखंड से आ रहे हैं। इसी तरह, 27 सितंबर को डीजे किंग भैरूलाल बारेगामा की भजन संध्या होगी। 

9 अक्टूबर को भजन संध्या होगी जिसे प्रकाश माली, भगत सुथार, नरेश प्रजापत अपने भक्ति गीतों से सजाएंगे। 13 अक्टूबर को दस महाविद्या तंत्र कोलाचार्य कालीचरण महाराज आएंगे। इसके बाद, 22 अक्टूबर को काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य नरेंद्रनानंद सरस्वती का उदयपुर में मंगल नगर प्रवेश होगा। 

नवम्बर में भी विविधि अनुष्ठान और प्रख्यात संत-महंतों का आगमन होगा। 22 नवम्बर को शंकराचार्य निश्चलानंद आएंगे। 23-24 नवम्बर को पंचदशनाम जूना, आवाहन व निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर पधारेंगे। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज व निरंजनी पंचायती अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज सनातनी चातुर्मास में पधारेंगे। 23 व 24 नवम्बर को उस्मान मीर, गीता रेबारी, सुरेश गहलोत भक्ति गीतों की सरिता बहाएंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE