मनासा। बीती गुरुवार की रात 10 बजे करीब रामपुरा-मनासा रोड पर एसबीआई बैंक के सामने 108 एंबुलेंस व स्कूटी की टक्कर में तीन स्कूटी सवार युवतियां घायल हो गई। जिन्हे समय रहते मौके पर मौजूद लोगो की मदद से उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात रामपुरा रोड से आ रही 108 एंबुलेस के अचानक सामने आ जाने के कारण स्कूटी पर सवार तीन युवतियां अपना संतुलन खो बैठी। उसी दौरान स्कूटी और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। घटना में अनीषा पिता योगेंद्र लढ़ा उम्र 21 वर्ष, भव्या पिता आशीष पलोड़ उम्र 15 वर्ष व काव्या पिता विशाल झंवर उम्र 13 वर्ष निवासी मनासा घायल हो गई। समय रहते 108 एंबुलेस की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जिसमे से एक युवती का पांव फ्रेक्चर होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया।