BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 6:27 pm
KHABAR : रोल प्रेक्षक शौभित जैन ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- एक भी मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची में न रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। निर्वाचन आयोग के रोल प्रेक्षक एवं म.प्र.राज्य खाद्य आयोग के सदस्‍य सचिव शौभित जैन ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्‍तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में एक भी मृत मतदाता का नाम नहीं रहना चाहिए। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। ईवीएम मशीन में मतदाता द्वारा वोट डालने के पश्चात बिप की आवाज आती है। इस संबंध में विशेष तौर पर नए मतदाताओं को जागरूक करें। स्वीप के अंतर्गत साइकिल रैली, मैराथन दौड़ आदि तरह की गतिविधियां भी आयोजित की जाए। ऐसी मतदान केंद्र जहां पर मतदान प्रतिशत बहुत कम है। उनमें विशेष तौर पर जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित हो। इसके साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहां पर अधिक से अधिक मतदान होता है। वहां पर शाम 5 बजे के पश्चात लंबी-लंबी कतार लगती है। ऐसे मतदान केंद्रों को भी जरूर चिन्हित करें। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह चौहान सहित सभी एसडीएम मौजूद थे।

बैठक में रोल प्रेक्षक शौभित जैन द्वारा विधानसभा क्षेत्र मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ एवं गरोठ में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत प्राप्त प्रारूप फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8, के फार्माे का अवलोकन कर, उक्‍त फार्माे की सुपर चेंकिग भी की गई। उन्‍होने निर्देश दिए कि ईपीक कार्ड, मतदाताओं को अविलम्‍ब वितरित करवाना सुनिश्चित करें। जैन ने कहा कि डाकघरों से समन्‍वय कर मतदाता आईडी कार्ड का वितरण मतदाताओं को सुनिश्चित करवाये। रोल प्रेक्षक जैन ने बैठक में मृत एवं शिफ्टेड मतदाताओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा, कि किसी भी मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल ना रहे। पलायन कर चुके, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल ना रहे। उन्‍होंने समीपवर्ती राज्‍य के बार्डर वाले मतदान केन्‍द्रों की मतदाता सूची का घर-घर सर्वे करवाकर, पलायन कर चुके मतदाताओं के नाम सूची में हो, तो उन्हे हटाने की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रियानुसार करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE