मुरैना। रोटरी क्लब चम्बल मुरैना की एक सराहनीय पहल के तहत शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-6 को आधुनिक सुविधाओं से युक्त श्हैप्पी स्कूलश् के रूप में विकसित किया गया। शुक्रवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डीजीएन रोटेरियन प्रदीप पाराशर ने विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा समन्वयक हरीश तिवारी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री आनंद गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह चौहान तथा सह प्रांतपाल आकाश चांदिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब चम्बल ने पिछले दो महीनों में विद्यालय का व्यापक जीर्णाेद्धार कराया। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय और वॉशरूम बनाए गए, पूरे स्कूल में नई टाइल्स लगाई गईं, रंग-रोगन कराया गया, बाहरी दीवारों का प्लास्टर कराया गया तथा कक्षाओं और दीवारों पर प्रेरणादायक संदेशों और शैक्षणिक चित्रों की आकर्षक पेंटिंग कराई गई।
विद्यालय को जिला शिक्षा विभाग की अनुमति से रोटरी क्लब चम्बल ने श्हैप्पी स्कूलश् के रूप में गोद लिया था। उद्घाटन के बाद इसे विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के उपयोग के लिए सौंप दिया गया।
रोटरी क्लब इससे पहले भी विद्यालय में वाटर कूलर, पानी की टंकी, एयर कूलर, टेबल-बेंच सहित कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है। क्लब ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सहयोग देने का संकल्प दोहराया।
इस सेवा प्रकल्प को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से विद्यालय को नई पहचान मिली कार्यक्रम में रोटरी क्लब मिड टाउन ग्वालियर के प्रतिनिधियों सहित रोटरी क्लब चम्बल के पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकारगण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।