मंदसौर। जिले की दलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम निम्बाखेड़ी में प्रशासन ने प्रतिबंध के बावजूद संचालित की जा रही एक बोरवेल मशीन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
तहसीलदार वंदना हरित के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान पटवारी एवं दलौदा थाना पुलिस भी मौजूद रही। प्रशासन ने बोरवेल मशीन जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जिले में प्रतिबंध लागू होने के बावजूद कई स्थानों पर बोरवेल मशीनों का संचालन किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।