मंदसौर। शहर के बीपीएल चौराहे पर स्थित गोविंद मिष्ठान पर महिला की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई के सेम्पल लिए। महिला अपने साथ तीन किलों मिठाई ले गई थी जिसके बाद मिठाई में फंफूद आने के बाद शिकायत पर कार्यवाई की गई। मामला रविवार का बताया जा रहा है।
महिला ने बताया कि रविवार को मेरे रेडीमेड की संस्थान की ओपनिंग थी। जिसको लेकर मैं गोविंद मिष्ठान से 3 किलो मिठाई खरीदी। गेस्ट कम आने के कारण कुछ मिठाई बच गई। बची हुई मिठाई को गौर से देखा तो मिठाई पर फफूंद आ गई थी। फफूंद वाली मिठाई को लेकर गोविंद मिष्ठान गई और फफूंद के बारे में गोविंद मिष्ठान संचालक से बात की तो दुकानदार ने मिठाई लेने से मना कर दिया और फफूंद की बात पर भड़क गया। साथ ही मुझसे अभद्र तरीके से बात की।
महिला ने दुकानदार पर आरोप लगाया कि दुकानदार और कर्मचारियों ने मेरे साथ बदसलूकी और गलत तरीके से व्यवहार किया। महिला ने बताया कि फंगस वाली मिठाई किसी को बांटने से वह भी बीमार होंगे तब भी दुकानदार ने एक न सुनते हुए साफ मना कर दिया। उसके बाद मैंने खाद्य विभाग अधिकारी को मामले की जानकारी दी।
खाद्य विभाग अधिकारी भेरू सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर हमने गोविंद मिष्ठान की मिठाइयों का सैंपल ले लिया है। सैंपल को आज ही भोपाल भेज दिया गया हैं।
इधर गोविंद मिष्ठान संचालक ने कहा कि हमारे द्वारा कोई बदतमीजी नहीं की गई हैं। महिला ने बची हुई मिठाई वापस करने की बोला मगर हमने मना कर दिया। क्योंकि यह मिठाई कोई वापस नहीं खरीदेगा। खाने की चीज है कोई कुछ भी मिला सकता है कल से कुछ भी होता है तो यह जवाबदारी दुकानदार की होती है। इस कारण से मिठाई लेने से मना कर दिया। रही बात फफूंद की तो मौसम के हिसाब से कभी फंगस आ गया होगा। मिठाई को फ्रिज या किसी ठंडा स्थान पर रखना चाहिए।