रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कार्यपालिका दंडाधिकारियों को थाना क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना अंतर्गत थाना सरवन के लिए डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, थाना सैलाना के लिए तहसीलदार जगदीश राणदा, थाना शिवगढ़ के लिए तहसीलदार रामकलेश साकेत, थाना थाना रावटी के लिए तहसीलदार अश्विनी गोहिया, थाना बाजना के लिए तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के अंतर्गत थाना जावरा शहर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा हेतु तहसीलदार लीना जैन, थाना पिपलोदा के लिए तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना कालूखेड़ा के लिए नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी, थाना रिंगनोद के लिए नायब तहसीलदार वैभव जैन, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के अंतर्गत थाना आलोट के लिए नायब तहसीलदार सोनम भगत, थाना ताल के लिए नायब तहसीलदार बसंतीलाल डाबी, थाना बरखेड़ा के लिए नायब तहसीलदार मेहमूद अली शाह, थाना बड़ावदा के लिए नायब तहसीलदार सविता राठौर मजिस्ट्रेट नियुक्त की गई है।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के लिए थाना बिलपांक के लिए नायब तहसीलदार मनोज चौहान, थाना नामली के लिए नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर के अंतर्गत थाना स्टेशन रोड के लिए तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र तथा थाना जीआरपी के लिए नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, थाना दीनदयाल नगर के लिए नायब तहसीलदार संदीप इवने की मजिस्ट्रेट नियुक्त की गई है।