मनासा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टामोटी और खजुरी में संचालित शासकीय हाईस्कूल को नवीन भवन की स्वीकृति मिल गई हैं। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर उक्त स्कूलों के भवन निर्माण के लिए 2 करोड 94 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। मारू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान एवं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार का आभार माना और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। जानकारी अनुसार शासकीय हाईस्कूल टामोटी और शासकीय हाईस्कूल खजुरी में लंबे समय से बिल्डिंग की मांग की जा रही थी। विधायक मारू ने उक्त भवन की स्वीकृति के लिए डीपीआर बनाकर स्वीकृति हेतु शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की। कई बार विभागीय अधिकारियों से भी चर्चा की। परिणाम रहा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाईस्कूल के सुदृडीकरण (इन्फास्ट्रक्चर एवं सिविल कंस्ट्रक्शन) हेतु प्रदेश में 104 स्कूलों के प्रत्येक भवन हेतु 147 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की। इसमें मनासा विधानसभा के टामोटी और खजुरी का हाईस्कूल भी शामिल हैं।
जानकारी अनुसार उक्त भवन निर्माण में प्रथम चरण में 66 लाख की राशि प्राप्त होगी। कार्य के फीनिंशिग स्तर और कार्य पूर्णता पर द्वितीय एवं तृतीय कीस्त जारी की जाएगी। टामोटी और खजुरी का नया भवन बनने से विद्यार्थियों को सुविधा होगी। सर्व सुविधायुक्त कक्ष निर्माण के साथ ही स्कूल में लाइब्रेरी, कम्प्युटर लेब की भी व्यवस्था की जाएगी। विधायक मारू ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जल्द उक्त भवन के टेंडर जारी कर वर्क आर्डर जारी करने की बात कही हैं। इधर ग्राम टामोटी और खजुरी के ग्रामीणों और विद्यार्थियों में स्कूल भवन की स्वीकृति मिलने की सूचना से हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विधायक मारू को धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री का आभार माना। ग्रामीणो का कहना विधायक मारू क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तैयार रहते है। लंबे समय से चली आ रही मांग को विधायक मारू ने स्वीकृति दिलाई।