BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 8:09 pm
REPORT : फोर्टिफाइड चावल का सेवन हम सब को करना चाहिए- कलेक्टर भार्गव, एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। फोर्टिफाइड चावल हम सब को खाना चाहिए इसके सेवन से हमारे शरीर की अनेक आवश्यकताओं की पूर्ति सुगमता से हो सकती है। उक्त आश्य के विचार कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने फोर्टिफाइड चावल पर आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए हैं।
कलेक्टर भार्गव ने जिले में फोर्टिफाइड चावल के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा की हमारे शरीर के लिए किन-किन तत्वों की आवश्यकता अति आवश्यकता है की जानकारी नागरिकों में होना चाहिए खासकर महिलाएं व बच्चों में होने वाली शारीरिक कमजोरी किन कर्म से होती है उनको दूर करने में फोर्टिफाइड चावल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कलेक्टर भार्गव ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल पका कर खाने मात्र से हमारे शरीर में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की कमियां  नहीं होने देते हैं।
कलेक्टर भार्गव ने कहा कि जिले की शैक्षणिक संस्थानों में संचालित मध्यान भोजन कार्यक्रम में भी इस फोर्टिफाइड चावल बच्चों को पैदा किया जा रहे हैं ताकि उनके शारीरिक ग्रोंथ में किसी प्रकार के अवरोध उत्पन्न ना हो सके इसी प्रकार जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से भी राशन कार्ड धारी को फोर्टिफाइड चावल प्रदाय किया जा रहे हैं।

आम चावल से बेहतर-
कार्यशाला में बताया गया कि फोर्टिफाइड चावल अन्य सामान्य चावलों से बेहतर होता है। पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से फोर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पर आधारित फिल्मांकन दृश्यों का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें बताया गया कि मीलो द्वारा बनाए जाने वाले फोर्टिफाइड चावल में सहीं मात्रा में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते है जो मानव शरीर को बेहतर पोषण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इससे विकास में मदद मिलती है।

स्वाद है दमदार-
फोर्डिफाइड चावल देखने व खाने और महक में सामान्य चावल की तरह रहता है इसे खाने से शारीरिक पौष्टिकता के तत्वो की पूर्ति होती है। हर दाने से मिले भोजन को बेहतर पोषण को चरितार्थ करता है। फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि चावल धोने से उसमें समाहित किए गए आवश्यक तत्वों के अनुपात में कोई कमी ना आएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE