BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 8:13 pm
KHABAR : मतदान कराने की प्रक्रिया से प्रशिक्षित हो रहे मतदानकर्मी, 7228 कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्विघ्न रूप से संपादित कराने हेतु निर्धारित मापदण्डो की प्रक्रिया से नियुक्त मतदानकर्मियों के लिए प्रशिक्षण जिले की पांचो विधानसभाओं में एक साथ दो-दो पॉलियो में आयोजित किया जा रहा है।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण कक्ष में अधिकतम चालीस-चालीस प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई है ताकि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधाओ का सामना ना करना पडे़। विदिशा विकासखण्ड के मतदानकर्मियों के लिए एसएटीआई डिग्री कॉलेज के विभिन्न कक्षो में एक साथ दो-दो पालियो में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जिला मुख्यालय की तर्ज पर शेष अन्य विधानसभाओं में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। जिले के 7228 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीस सितम्बर तक आयोजित किया गया है।
मतदानकर्मियों के दूसरे दिन आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर टेªनर्सो के द्वारा ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट की कार्य प्रणाली से भलीभांति अवगत किया गया है इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा स्वंय उपरोक्त मशीनो के संचालन हेतु कनेक्शन से लेकर मतदान करने तक की प्रक्रिया को प्रायोगिक रूप से संचालन किया है।
हरेक विधानसभा के स्थानीय एसडीएम रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रशिक्षणार्थियों को  संबोधित किया उन्होंने  कहा कि मतदाल दल चुनाव की गतिविधियों को गंभीरता से समझें। आज पूछने का समय है, कल चुनाव में गलती न हो, ऐसे प्रयास करें।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को चुनाव की प्रक्रिया की बारीकियों को समझें, जहां समझे में नहीं आता है, तो पूछने का प्रयास करें। चुनाव कार्य में गलती नहीं होना चाहिये, चुनाव कार्य में गलती हुई तो क्षम्य नहीं होगी। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम से लेकर प्रारंभ करना, मतपत्र, पोस्टल बैलेट, विभिन्न प्रकार के लिफाफे आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE