विदिशा। जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिले में रिक्त बीआरसी के तीन व एपीसी के चार पदो हेतु आवेदन पत्र तीस सितम्बर तक आमंत्रित किए गए है।
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के जारी पत्र का हवाला देते हुए डीपीसी आरपी लखेरा ने बताया कि विकासखण्ड स्त्रोत समन्यक (बीआरसी) तथा सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के रिक्त पदो पर प्रति नियुक्ति हेतु विदिशा जिले के इच्छुक निर्धारित आर्हता रखने वाले व्याख्याता, उच्च माध्यमिक शिक्षक जिनकी आयु 56 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है वे 30 सितम्बर तक कार्यालयीन दिवसो, अवधि में जिला शिक्षा केन्द्र (डीपीसी) कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते है।