BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 8:26 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर जैन ने की मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, सभी अधिकारियों को दिए सौंपे गए दायित्‍वों का तत्‍परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान 30 सितम्‍बर को भादवामाता में 10 करोड की लागत से भादवामाता कोरिडोर के तहत विभिन्‍न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्‍चात मुख्‍यमंत्री जी सरवानिया महाराज में बायोटेक्‍नॉलाजी पार्क के शिलान्‍यास कार्यक्रम के तहत भाग लेंगे। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीनाने जिला अधिकारियों की बैठक में मुख्‍यमंत्री जी के भादवामाता एवं सरवानिया महाराज के कार्यक्रमों की तैयारियों को विस्‍तार से समीक्षा की और विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों को दायित्‍व भी सौंपे।

बैठक में कलेक्‍टर ने भादवामाता हेलीपेड निर्माण व हेलीपेड से भादवामाता तक सडक की मरम्‍मत तथा लोकार्पण एवं भूमिपूजन की तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री को बेरीकेटिंग्‍स की व्‍यवस्‍था, पार्किंग व्‍यवस्‍था के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी विभागों के अधिकरियों को निर्देश दिए कि वे प्रस्‍तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्याे की विवरण सूची एवं हितलाभ वितरण के लिए सूची अतिरिक्‍त सीईओ को तत्‍काल उपलब्‍ध करा दें। सभी विभागों को अपने विभाग की प्रदर्शनी, स्‍टॉल लगाने के निर्देश दिए गए।

एडीएम नेहा मीना ने सभी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्‍वों का तत्‍परापूर्वक निवर्हन करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE