मनासा। सीएम राईज विद्यालय में दिनाँक 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक आर्ट ऑफ लिविंग प्रोग्राम के तहत मेधा योगा कार्यक्रम 'कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मन्दसौर से पधारे आर्ट ऑफ लिविंग टीचर के एस-चुण्डावत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, ॐ उच्चारण, उज्जयी श्वास, अस्तिका प्राणायाम, सूदर्शन किया, योग निद्रा, दिशा प्रणाम, एक्सीलेंस स्टडी टूल्स प्रोग्राम, मेडिटेशन इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से एकाग्रता, आत्म विश्वास, ऊर्जा का स्तर, भावनात्मक स्थिरता आदि गुणों के विकास का प्रशिक्षण दिया गया । जिससे विद्यार्थी अपना सकारात्मक रूप से मानसिक एवं शारीरिक विकास कर सके।
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम विश्व सुरू श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में विश्व भर में संचालित किया जाता है। उक्त प्रशिक्षण में कुल 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के लिए सी एम राईज विद्यालय में शासन द्वारा प्रति विद्यार्थी 230 रूपए के मान से 100 विद्यार्थियों के लिए कुल 25000 रूपए प्रदान किये जाते हैं। इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के वॉलिन्टियर अशोक अरोडा ने प्रशिक्षण देने में सहयोग किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कार्यक्रम पश्चात उनमें सकारात्मक सोच एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ। 'विद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग के नोडल शिक्षक प्रकाश सारण (उमाशि) मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। मोनिका श्रीवास्तव (उमा शिट) ने प्रशिक्षण में भाग लिया एवं सहयोग प्रदान किया।
प्राचार्य बी एल बसेर द्वारा प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए हितकारी बताते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर के एस-चुण्डावत, सहयोगी अशोक अरोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।