कसरावद। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को क्षेत्र मे अत्यधिक वर्षा से हुए नुकसान को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष सुनील चौहान के द्वारा किया गया! जिसमे बतया गया की ग्राम भटयांण बुजुर्ग, नहार खेड़ी व अमलाथा आदि मे वर्षा से भारी नुकसान हुवा है। गरीब किसानो की सारी फसले बर्बाद हो गई है। गरीब लोगो के कच्चे मकान धारासाही हो गए है उनको आवास की सुविधाएं दी जावें। डूब क्षेत्र के कुछ लोगो को अभी तक भी मुआवजे के प्लाट अलाट नहीं हुए है। नहारखेड़ी पुनर्वास मे बिजली पानी की भी समस्या है जिसका समाधान किया जाए। साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगो को जल्द मुआवजा देने व सुचारु राहत शिविरो चलाने की मांग आदि रखी गई। ज्ञापन मे नरेन्द्र भालसे, भोला कोचले, करण गोयल, राम हिरवे,सुन्दर वर्मा, अभिजीत वर्मा सहित अन्य युवा शामिल रहे।