कटनी। जिले में 18 सूत्रीय मांगो को लेकर एक तरफ सफाई कर्मी नगर निगम के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने जो सफाई कर्मियों को नियमित करने का आदेश जारी कर दिया है। तो स्थानीय नगरपालिक निगम हम लोगों को नियमित करण क्यों नहीं कर रही है अगर सफाई कर्मियों को नियमित कारण नहीं किया गया तो सफाई कर्मियों ने नगर पालिक निगम में टोटल साफ सफाई का काम बंद कर दिया कांग्रेस नेता राजेश जाटव ने बताया कि जब कमिश्नर ओर जनप्रतिनिधि यो द्वारा स्वच्छता के नाम पर झाड़ू जगह जगह लगाई जा रही है तो सफाई कर्मी भी नाराज होकर धरने पर बैठ गए हैं।
उनका कहना है कि कमीश्नर जन प्रतिनिधि यदि हम लोग को नियमित करण नहीं करेंगे तो हम लोग टोटल साफ सफाई काम बंद कर धरने पर हैं और अनिश्चित धरने पर बैठे रहेंगे तो वहीं विगत दो दिनों से सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठ जाने से शहर की सड़कों पर गंदगी का आलम पसरा पड़ा है वर्तमान में जगह-जगह शहर में गणेश प्रतिमाओ को स्थापित किया गया है हड़ताल पर जाने से शहर के निवासी भी सफाई को लेकर परेशान होते हुए नजर आ रहे है वहीं भाजपा नेत्री महापौर प्रीति संजय सूरी द्वारा अन्य महिलाओं के साथ हाथों में झाड़ू लेकर शहर की सफाई झाड़ू से करते स्वच्छता का संदेश देते हुए नजर आई अगर सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे तो शहर की स्वच्छता को आब कौन बचाएगा यह सवाल बना हुआ है। क्योंकि नगर निगम परिक्षेत्र सिर्फ गणेश चौक और सुभाष चौक तक सीमित नहीं है नगर निगम का क्षेत्रफल 10 किलोमीटर के अंतराल में फैला हुआ है।