झाबुआ। अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ द्वारा ग्राम बाल्दिमाल के मतदान केंद्र मे मतदान प्रतिशत कम होने से जागरूकता के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत एक लोकतान्त्रिक देश है, जहाँ हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार है। वह स्वतंत्र होकर देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन कर सकते है। प्रत्येक नागरिक का फ़र्ज़ बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझकर सही से मतदान करे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओ ने स्वयं एवं अन्य लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।