झाबुआ। स्वतंत्र कुमार सिंह (IAS) सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में बुधवार को 01 अक्टूबर 2023 के आधार पर फोटो निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023 के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक ली गई।
बैठक में निर्वाचन सुपरवाइजर द्वारा बताया गया फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 31 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की गई थी। सभी दावे एवं आपत्तियों का निराकरण कर 29 सितम्बर तक नामावली के हेल्थ पैरामीटर की जाँच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से अनुमति प्राप्त करेगे एवं डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टो को मुद्रित की जाएगी। इसी के साथ बताया गया कि 04 अक्टूबर को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा सभी को शुभकामनाए देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष रूप से कार्य करने को कहा गया।
इस दौरान कलेक्टर तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, समस्त आरओ, एआरओ एवं जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।