BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 11:24 am
KHABAR : जिले में स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा एवं सम्मान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की सफलता में सफाई मित्रों की अहम भूमिका, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में सफाई मित्रो को कार्य के दौरान सुरक्षा और सम्मान के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए श्स्वच्छता ही सेवाश् अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को आजीविका भवन झाबुआ में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में झाबुआ जिले की सभी विकासखण्ड से 80 से अधिक ग्रामीण सफाई मित्रो ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण यूनिसेफ द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्यक भगत सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के व्यावसायिक खतरों, कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों और सफाई कर्मचारियों के सामाजिक-आर्थिक मानकों में सुधार के संभावित तरीकों पर बेहतर समझ प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार की सुविधाए भी प्रदान की गई।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2 के सफल क्रियान्व्यन में सफाई मित्र की अहम भूमिका है, ग्रामों को ओडीएफ प्लणस बनाने, ठोस एवं तरल अपशिष्टा प्रबंधन, सामुदायिक स्वसच्छमता परिसर, मल कीचड प्रबंधन, शौचालय रेट्रोफिटिंग, खुले में शौच मुक्तन स्थाियित्वु आदि में सफाई मित्र का अहम योगदान है, मध्यप्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-प्प् अंतर्गत ग्रामों ने ओडीएफ़ निरतंतरता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर व्यवस्थाओं को विकसित कर ग्राम सभाओं में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों के तौर पर घोषित कर वातावरण उपलब्ध किया है। ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों के निरंतरता बनाए रखने में सफाई मित्रो का योगदान महत्वपूर्ण है, सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं पीपीई किट के संबंध में जानकारी की कमी या अज्ञानता के कारण स्वच्छता मित्र के निजी स्वास्थ्य को भी हानि होती है, इस हेतु प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा उपकरणों के सही प्रकार से प्रयोग करने की भी जानकारी दी गई।

रिसोर्स पर्सन ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), ड़ोंनिंग (पहनने) और डॉफिंग (उतारने) प्रोटोकॉल के उचित प्रोटोकॉल का प्रदर्शन, सफाई मित्रो के लिए लागू विभिन्न योजनाओं की जानकारी, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मल कीचड़ और सेप्टेज प्रबंधन (एफएसएसएम), सफाई मित्र की वर्तमान स्थितियों पर चर्चा कर कार्य योजना भी तैयार की गयी।

इसके साथ ही इस प्रशिक्षण में आए समस्त सफाई मित्र को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, डे-एनयूएलएम योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं राशन कार्ड हेतु जानकारी दी गई। सफाई मित्रो और उनके परिवार के लिए टीकाकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के बारे मे भी जानकारी सफाई मित्रो को प्रशिक्षण के माध्यम से दी गयी तथा स्वच्छता कार्यकर्ता हैंडबुक भी प्रदान की गयी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE