धार। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद धार के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। विमोचित प्रतीक चिन्ह की प्रेरणा मांडव के ऐतिहासिक स्मारक बाजबहादुर की वास्तुकला से ली गई है। प्रतीक चिन्ह में प्रयुक्त रंग धार जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक जीवन के विविध बहुरंगी पक्षों को प्रदर्शित करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव और धरमपुरी एसडीएम विशाल धाकड़ मौजूद रहे।