BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 5:08 pm
KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न विधाओं जैसे - एकल गायन, वादन, नृत्य, नाटक, एकांकी प्रतियोगिताए संपन्न करवाई गई। जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में जिले के अधीनस्थ 09 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने एकल गायन, वादन, नृत्य, नाटक, एकांकी विधाओं में भाग लिया। राहुल निमाड़े, शिवासु शर्मा, संगीता राजोरिया एवं सुनीता शुक्ला कार्यक्रम में प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका में उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के दौरान सभागृह में महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं स्टॉफ के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रणजीतसिंह मेवाड़े एवं डॉ. विशाल सेन ने किया तथा युवा उत्सव समिति के सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य करने वाले दल में डॉ. सुप्रिया चौहान, प्रो. रितेश दांसौधी, प्रो. रंगारी डोडवा, डॉ. सुनीता सोलंकी, डॉ. रंजना चौहान, डॉ. रानी वास्केल, डॉ. पूनम जैमन, डॉ. शीला बघेल आदि उपस्थित रहें। 

अनुशासन समिति दल में डॉ. सपना गोयल, प्रो. लोकेन्द्र वर्मा, प्रो. नारायण रैकवार, प्रो. अंतिमबाला जायसवाल आदि उपस्थित रहे। युवा उत्सव के मंचीय व्यवस्था में डॉ. सुनीता सोलंकी, डॉ. श्वेता कटियार, डॉ. राजमलसिंह राव, डॉ. भारती महाजन, डॉ. मनीषा कोल डॉ अरविंद परिहार ने किया और प्रतियोगिताओं के परिणाम की सूची संकलन डॉ. कल्पना सिसोदिया, प्रो. निर्मला मौर्य, डॉ. सरिता सिंघारे ने किया। आज की प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी दल को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आगे भेजा जाएगा, ऐसी जानकारी युवा उत्सव प्रभारी डॉ. अर्चना सिसोदिया द्वारा दी गई। युवा उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापगणों, छात्र-छात्राओं एवं जिले के महाविद्यालयों से पधारे महाविद्यालयीन दल का आभार प्रदर्शन युवा उत्सव प्रभारी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE