BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2026, 5:01 pm
NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्यों का आयोजन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने गौशाला में गौसेवा, मदरसे में कुरआन खानी कर मनाई खुशियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चौपदार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गौसेवा, मदरसे में कुरआन खानी, दुआ, फल एवं तबर्रुक वितरण कर सर्वधर्म समभाव और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

जिला संगठन मंत्री रफीक खान एवं जिला प्रवक्ता मोहम्मद फारूक नीलगर ने बताया कि कार्यक्रम जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सुबह सिटी मोक्षधाम स्थित गौशाला में गायों को लगभग पांच क्विंटल हरा चारा खिलाया गया तथा प्रदेशाध्यक्ष का संदेश कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया गया।

इसके बाद मदरसे में कुरआन खानी एवं विशेष दुआ का आयोजन किया गया। दुआ के उपरांत बच्चों को फल एवं तबर्रुक वितरित किए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चौपदार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग ने संगठन को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने विभाग के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र प्रदान किए।

इम्तियाज हुसैन लौहार ने कहा कि पिछले एक वर्ष में प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में विभाग ने जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए हैं। गौसेवा एवं मदरसे में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जीव-दया, कौमी एकता और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, एससी प्रदेश सचिव अजय लोठ, जिला संगठन मंत्री रफीक खान, प्रवक्ता मोहम्मद फारूक नीलगर, डॉ. गोपाल लाल, मोहसीन खान सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE